वाराणसी में लगातार हो रही बारिश का ही असर है कि तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस तरह का मौसम अभी दो दिन तक बने रहने के आसार हैं।
वाराणसी में नम हवाओं के बीच रुक रुककर बारिश होने की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार हो रही बारिश का ही असर है कि तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। यहीं कारण है कि सुबह और रात में अब सिहरन जैसा लगने लगा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस तरह का मौसम अभी दो दिन तक बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
सितंबर महीने के दूसरे सप्ताह के शुरूआत से ही मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ ही गरज चमक संग बारिश भी हो रही है। इस बीच शनिवार को भी सुबह बूंदाबांदी के बाद देर शाम तेज बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है।
अब रात में घर से बाहर निकलने पर सिहरन महसूस हो रही है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवाओं का दबाव बढ़ने की वजह से बारिश हो रही है। तापमान में भी उतार चढ़ाव भी तेजी से होने लगा है। शनिवार का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।