पोलियो उन्मूलन के उद्देश्य से बच्चों को दवा की खुराक दी जानी है। इसके लिए वाराणसी में रविवार से विशेष अभियान की शुरुआत हो गई है। छह दिन तक चलने वाले अभियान में 568611 बच्चे दवा पीएंगे। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि रविवार को बूथ दिवस से शुरुआत हो रही है। इसमें जिले में बने 1859 बूथों पर पोलियो की खुराक दी जायेगी। बूथ तक न पहुंच पाने वाले बच्चों के लिए 19 सितंबर से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देने का काम होगा। इसके बाद भी अगर कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह गया होगा तो उसे 26 सितंबर को भी पोलियो की खुराक दी जा सकेगी।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ निकुंज कुमार वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर से शुरु हो रहे सघन पल्स पोलियो अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र में कुल 1859 बूथ बनाए गए हैं जबकि कुल 1265 टीमें भी लगाई गई हैं।