फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी ठंड ने दी दस्तक: छठ के बाद से और बढ़ेगी सर्दी, असर दिखाएगा ला नीना; इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Sun, 12 Oct 2025 09:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। छठ के बाद से और ठंड बढ़ेगी। वहीं इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन के खत्म होने के साथ ही अब सर्दी की शुरुआत हो गई है। वाराणसी और आसपास के जिलों में इस समय गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार ला नीना का असर सर्दी के मौसम पर दिख सकता है। इसके चलते पिछले साल की तुलना में इस बार ठंड अधिक पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


जुलाई से अक्तूबर तक मानसून सीजन में सामान्यतः 910 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस साल इन चार महीनों में करीब 1000 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यही वजह है कि वायुमंडल में अभी भी नमी बनी हुई है। सामान्यतः नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड का असर दिखाई देने लगता है, लेकिन इस साल अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

'मौसमी बदलाव ला नीना का ही प्रभाव'
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव भाटला के अनुसार, प्रशांत महासागर में हो रहे मौसमी बदलाव ला नीना का ही प्रभाव हैं, जिसके कारण इस बार पहले ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। पूर्वांचल ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में इसका असर अधिक देखने को मिलेगा। लिहाजा, इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। ला नीना एक मौसमी दशा है, जिसमें प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से नीचे चला जाता है। इसका सीधा असर वायुमंडलीय परिस्थितियों पर भी पड़ता है, जिससे सर्दी का प्रभाव और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; वाराणसी की क्राइम की खबरें: मीट मार्केट की छह दुकानों पर चला बुलडोजर, एसी उखाड़ कर फौजी के घर में घुसे चोर

विज्ञापन

औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे आया पारा
दशहरे के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। सितंबर के अंतिम सप्ताह तक जहां तेज धूप थी, वहीं अक्तूबर की शुरुआत से ही धूप का असर कम हो गया है। बादलों की आवाजाही और हवा में नमी बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से इसी तरह का मौसम बना हुआ है। शनिवार को भी सुबह से ही हवा में नमी रही और दोपहर बाद बादल छा गए। इस बदलाव का असर यह हुआ कि शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से 1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान (अधिकतम / न्यूनतम)
  • 11 अक्तूबर — 32.5° / 22.5°
  • 10 अक्तूबर — 33.6° / 20.2°
  • 09 अक्तूबर — 33.5° / 23.0°
  • 08 अक्तूबर — 33.1° / 24.5°
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें