फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बदला मौसम: पहाड़ों से आ रही नम पछुआ हवाओं से सिहरन बढ़ी, मौसम वैज्ञानिक बोले- बढ़ेगी ठंड

Sun, 07 Nov 2021 05:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में ठंड अब अपने तेवर बदल चुकी है। नम पछुआ हवाओं से जहां दिन में धूप का असर कम हो गया है वहीं रात में ठंड बढ़ गई है। दिन में सूरज की रोशनी फीकी-फीकी महसूस हो रही है।
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। नम पछुआ हवाओं से जहां दिन में धूप का असर कम हो गया है वही रात में ठंड भी बढ़ गई है। यहीं वजह है कि न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन


नवंबर महीने के शुरूआत से ही मौसम का बदलाव दिखने लगा था। दिन के साथ-साथ रात में ठंडी हवा भी चलने लगी है। यहीं कारण है कि घरों में लोग एसी चलाकर सोना बंद कर दिए हैं। पंखा की रफ्तार भी कम हो गई है। ठंड की वजह से कंबल भी घरों में ओढ़ने लगे हैं। शनिवार को दोपहर में सड़कों से लेकर घाटों तक भी लोग हल्के गरम कपड़ों में ही नजर आए।

रात में वाराणसी का तापमान दिन के मुकाबले 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है।  बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तो नवंबर की शुरुआत में ये स्थिति है, आने वाले दिनों में  ठंड के और बढ़ने के आसार है। इसके साथ ही ठंड भी इस बार अधिक दिन तक रह सकती है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कई हिस्सों पर खूब बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में और भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः तस्वीरों में देखें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: 16 को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, जानिए इस छह लेन एक्सप्रेस-वे की खासियतें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें