फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: यूपी का चौथा सबसे गर्म शहर बना काशी, 39 डिग्री के पार पहुंचा पारा; चलीं गर्म हवाएं

Tue, 12 May 2026 02:58 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में सोमवार को गर्म हवाएं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
गंगा के बीचों बीच दिखने लगे टीले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस में मई का महीना अब तेज गर्मी का रुख अख्तियार कर चुका है। लगातार दूसरे दिन काशी का पारा 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सोमवार को काशी यूपी का चौथा सबसे गर्म शहर भी रहा। गर्म हवाएं 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी घटकर 30 फीसदी तक पहुंच गई।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप निकल आई थी। इसका असर दोपहर में और अधिक देखने को मिला। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार 15 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ सकता है। वहीं पूर्वांचल में बनारस से उत्तर की ओर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार बादल नहीं होने और हवा साफ रहने के कारण धूप का असर अधिक तीखा हो गया है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 76 अंक तक पहुंच गया है। इससे प्रदूषण तो कम हुआ है, लेकिन गर्मी का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले का एक्यूआई

  • अर्दली बाजार - 90
  • भेलूपुर - 89
  • बीएचयू - 64
  • मलदहिया - 61
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें