फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिवपुराण पर काव्य प्रतियोगिता में 33 बच्चों ने लिया हिस्सा, वैष्णवी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतगंज स्थित आर्य महिला इंटर काॅलेज में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शिवपुराण पर आधारित जिला स्तरीय काव्य प्रतियोगिता हुई। इसमें 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निर्णायक राजकीय हाईस्कूल सगहट के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार चौरसिया और पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कालेज के शिक्षक राजेश उपाध्याय रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी मिश्रा को पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज की मोनी प्रजापति और तीसरा स्थान पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कालेज के जिगर पांडेय को मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या डाॅ. प्रतिभा यादव ने प्रमाणपत्र दिया। इस दौरानराजकीय हाईस्कूल लालपुर के प्रधानाचार्य रमाशंकर यादव, अनुराधा राय, डाॅ. गीता सिंह मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें