Varanasi Weather Update: बनारस में सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे लुढ़ककर रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दो दिन से लोग मौसम में बदलाव महसूस कर रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी जिले में मौसम के बदलाव तेजी से महसूस किए जा रहे हैं। रात का पारा तेजी से गिर रहा है। जिले का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इससे बनारस दो दिन से पूरे प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला बन गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री ऊपर 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में 10 किमी प्रति घंटे की ठंडी हवा भी बह रही है।
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार बनारस में अभी कोई चेतावनी नहीं है। फिलहाल शरद ऋतु है इसलिए रात के वक्त पारा थोड़ा गिरेगा।