फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी मौसम: आज बादल छाने से बारिश के आसार, और बढ़ेगी गलन, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी

Sat, 22 Jan 2022 09:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में आज बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से रविवार तक नम हवाओं संग बारिश के भी आसार हैं। इस वजह से तापमान में भी कमी होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

विज्ञापन


अगर बारिश होती है, तो सर्दी फिर से बढ़ सकती है। हालांकि गलन अभी सुबह-शाम बरकरार है। गुरुवार की रात बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहा था। दोपहर तक धूप होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छाए रहने के साथ ही नम हवाओं के चलने की वजह से फिर से गलन बढ़ गई।

विज्ञापन

इधर शाम को भी पछुआ हवाओं के चलने की वजह से ठंड से राहत नहीं मिली। दिन में धूप निकलने का ही असर था कि गुरुवार के अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम  तापमान 21.2 रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 5.0 से बढ़कर शुक्रवार को 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें