फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET Exam: कल वाराणसी के 89 केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा, अभ्यर्थी इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

Sat, 22 Jan 2022 01:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में 23 जनवरी को 89 केंद्रों पर  शिक्षक योग्यता परीक्षा (टीईटी) होगी। दो पाली में होने वाली परीक्षा में कुल 83579 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
टीईटी की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में 23 जनवरी को 89 केंद्रों पर होने वाले शिक्षक योग्यता परीक्षा (टीईटी) के लिए शुक्रवार रात को पेपर पहुंच गया। उसे ट्रेजरी में डबल लॉक में रखवा दिया गया है। नियमानुसार परीक्षा वाले दिन ही केंद्रों पर पेपर को भेजा जाएगा। इधर कमिश्नरी सभागार में हुई केंद्राध्यक्षों की बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें एडीएम सिटी गुलाब चंद ने सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


रविवार को दो पाली में होने वाली परीक्षा में कुल 83579 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में सुबह 10 से 12.30 बजे तक 89 केंद्रों पर 83,579 अभ्यर्थी होंगे जबकि दूसरी पाली में केवल 64 केंद्रों पर 2.30 से पांच बजे शाम तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 34601 अभ्यर्थी बैठेंगे।

कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में केंद्राध्यक्षों से केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि हर केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। समय से केंद्र पर न पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को यूपी टीईटी एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, आईडी प्रूफ की ओरिजिनल कॉपी इत्यादि लेकर ही केंद्र पर पहुंचना है। किसी भी अभ्यर्थी के पास डिजिटल घड़ी, फॉर्मूला टेबल, पेपर शीट या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होने चाहिए। अगर कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है तो उसे परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। 
पढ़ेंः ऐसे कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग: वाराणसी में 10 लाख लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज, तैयार हो रही सूची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें