वाराणसी में पिछले दो-तीन दिनों से तेज धूप,गर्मी के बाद बुधवार को सुबह बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। इसके साथ ही हवा में भी नमी भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक है।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही पूर्वांचल में मौसम तेजी से बदला है। साथ ही मानसून भी सक्रिय हो गया है।इस वजह से अगले दो-तीन दिनों तक रुक-रुक कर हल्की से तेज बारिश भी होती रहेगी।