फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ढाई घंटे चोक रहा विश्वनाथ धाम क्षेत्र, चौक से नई सड़क तक रेंगते रहे वाहन; मंडलायुक्त भी पैदल गए

Tue, 24 Nov 2026 03:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में देव दीपावली को लेकर लाखों की संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं। ऐसे में काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में लंबा जाम लग रहा है। एक दिन पहले चौक से गोदौलिया, नई सड़क से बेनियाबाग और कबीरचौरा तक वाहनों की लंबी कतार रही।
विज्ञापन
वाराणसी में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव दीपावली की पूर्व संध्या पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण काशी चोक हो गई। मैदागिन-चौक-गोदौलिया और दशाश्वमेध-गोदौलिया, गिरजाघर-नई सड़क, बेनियाबाग और कबीरचौरा मार्ग पूरी तरह जाम की चपेट में रहे। ढाई घंटे तक यह क्षेत्र जाम से कराहता रहा। चौक से विश्वनाथ धाम की तरफ जाते समय जाम का हाल देखकर मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन सोमवार की शाम करीब 4 बजे वाहन छोड़कर पैदल चलने लगे।

विज्ञापन


चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, चेतगंज और कोतवाली थाना क्षेत्रों में जाम ने हर किसी को फंसाया। अचानक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने से यातायात का दबाव बढ़ गया। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इससे लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हुई। चौक से गोदौलिया, गोदौलिया से गिरजाघर, नई सड़क, बेनियाबाग और कबीरचौरा तक जाम की स्थिति बनी रही। मैदागिन क्षेत्र में भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

दशाश्वमेध निवासी विशाल यादव और राजा दरवाजा निवासी मनोज यादव ने बताया कि मैदागिन की ओर से आने वाले वीआईपी वाहनों के कारण आए दिन जाम लगता है। आरोप है कि कुछ वाहन चौक थाने के पास खड़े कर दिए जाते हैं। इनके चालक और सवार दर्शन-पूजन के लिए चले जाते हैं। 
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़े इन वाहनों से रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे जाम और गंभीर हो जाता है। अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जाए। वीआईपी वाहनों के लिए एक निश्चित समय तय किया जाए, तभी इस क्षेत्र में राहत मिलेगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

हाइटगेज में फंसी स्कूल बस, सामनेघाट पुल पर लगा भीषण जाम
लंका की ओर से रामनगर जा रही एक स्कूल बस पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाए गए हाइटगेज में फंस गई। बस के हाइटगेज में फंसते ही पुल पर आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ अन्य वाहन भी फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिसकर्मी बस को हाइटगेज से निकालने और जाम खुलवाने में जुट गए। पुल पर वाहनों की आवाजाही सामान्य कराने के लिए पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। बस के फंसने के कारण पुल पार करने वाले लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।  

अधिकारी बोले

अचानक श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने के कारण गंगा घाट किनारे के मार्ग प्रभावित हुए। -अंशुमान मिश्रा, अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें