वाराणसी। पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को साइकिल यात्रा निकाली। भारत माता मंदिर से हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कार्यकर्ता दशाश्वमेध घाट के लिए निकले। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अजय राय संग गंगा में स्नान कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बेतहाशा मूल्य वृद्धि से आमजन परेशान और बेहाल है। प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि विश्व बाजार में तेल की कीमत घटने के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। इस दौरान इमरान खान, राघवेंद्र चौबे, रोजेश्वर पटेल, पूनम कुंडू , विनीत चौबे, प्रमोद पांडेय, ओम प्रकाश ओझा, मनीष मारोलिया, आशीष केशरी आदि मौजूद रहे।