फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेजः छात्रसंघ चुनाव नामांकन के लिए छात्रों ने निकाला जुलूस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 28 Nov 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
जुलूस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के भोजूबीर स्थित उदय प्रताप कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरु हई। इस दौरान छात्रों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यूपी कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नामांकन के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। बताते चलें कि इसके लिए 29 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। 
विज्ञापन


उदय प्रताप कॉलेज में आठ दिसंबर को मतदान होना है। 29 नवंबर को नामांकन पत्र और प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। 30 नवंबर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नाम वापसी होगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की पदवार सूची प्रकाशित की जाएगी।

आठ दिसंबर को पूर्वाह्न दस बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें