फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: राजकीय बाल गृह से दो बालक फरार, महीने भर में यह दूसरी घटना, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 03 May 2023 09:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में राजकीय बाल गृह से दो बालकों के फरार होने की खबर है। अशोक कुमार ने बताया कि बिहार के जमुई जिला निवासी 12 वर्षीय बालक को बीते 22 अप्रैल को बाल गृह में लाया गया था। इसके अलावा कुशीनगर निवासी 14 वर्षीय बालक को बीते 29 मार्च को बाल गृह में लाया गया था।
विज्ञापन
बाल सुधार गृह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) के कर्मचारियों को चकमा देकर दो बालक फरार हो गए। प्रकरण को लेकर बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार ने निगरानी के लिए तैनात कर्मचारी संजीव कुमार और सोनू प्रजापति के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही, दोनों बालक की खोजबीन में पुलिस से मदद मांगी है। बता दें कि इससे पहले बीते 31 मार्च को फिरोजाबाद का रहने वाला 12 वर्षीय बालक बाल गृह से फरार हो गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- BHU Hospital: दो दिन बंद रहेगी बीएचयू अस्पताल की OPD, जानिए क्या है कारण ?
अशोक कुमार ने बताया कि बिहार के जमुई जिला निवासी 12 वर्षीय बालक को बीते 22 अप्रैल को बाल गृह में लाया गया था। इसके अलावा कुशीनगर निवासी 14 वर्षीय बालक को बीते 29 मार्च को बाल गृह में लाया गया था। मंगलवार को बाल गृह के कर्मचारी रामलाल कन्नौजिया ने सूचना दी कि दोनों बालक संस्था से फरार हो गए हैं। सूचना के आधार पर दोनों बालकों की खोजबीन शुरू कराई गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। दोनों बालकों की देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी बाल गृह के कर्मचारी संजीव कुमार और सोनू प्रजापति की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में रामनगर इंस्पेक्टर भरत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाल गृह के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा और दोनों बालकों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। दोनों बालकों की खोजबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें