फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Traffic: रात 10 बजे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पर नहीं रहता कंट्रोल, सबसे ज्यादा समस्या इन मार्गों पर

Mon, 06 Apr 2026 01:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी शहर में जाम की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति रात 10 बजे के बाद की रहती है। रात होते ही ट्रैफिक सिग्नल भी महज औपचारिकता बनकर रह जाते हैं। 
विज्ञापन
गोदौलिया मार्ग पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में रात 10 बजे के बाद सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो जा रहा है। इस समय के बाद कई प्रमुख मार्गों पर न तो ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी दिखाई देती है और न ही यातायात नियमों का पालन कराया जाता है। ऐसे में वाहन चालकों की मनमानी से कई इलाकों में जाम की स्थिति बन जाती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


रात होते ही ट्रैफिक सिग्नल भी महज औपचारिकता बनकर रह जाते हैं। रेड-ग्रीन सिग्नल की परवाह किए बिना लोग अपनी सुविधा के अनुसार एक लेन से दूसरी लेन में वाहन घुसा देते हैं। कई बार वाहन चालकों के बीच कहासुनी और मारपीट तक की नौबत आ जाती है। 

सबसे ज्यादा समस्या सोनारपुरा से गोदौलिया मार्ग पर देखने को मिलती है। इस मार्ग पर रात के समय ई-रिक्शा, टोटो और निजी वाहनों का संचालन बिना किसी रोक-टोक के होता है। वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए सोनारपुरा तिराहे पर पुलिस बैरियर लगा है, लेकिन रात दस बजे के बाद पुलिस की मौजूदगी नहीं होने पर वाहन चालक बैरियर को सड़क से हटाकर किनारे कर देते हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; चोरी का खुलासा: 30 लाख का माल, कार, तमंचा और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दर्ज हैं 20 मामले

उधर, रात के समय काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र से चौक की ओर भी टोटो और ई-रिक्शा का संचालन खुलेआम होता है, जबकि कई मार्गों पर इनके प्रवेश पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके कोई रोक-टोक नहीं होने से मंदिर क्षेत्र से निकलने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

  

अधिकारी बोले
बांसफाटक क्षेत्र में व्यापारिक कार्यों के लिए देर रात वाहन आते हैं। रही बात सोनारपुरा या मैदागिन के पास लगे पुलिस बैरियर को हटाने की, तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सिटी कमांड कंट्रोल से कैमरों की फुटेज निकालकर नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें