ये दस्ताने ना केवल 10000 वोल्ट से अधिक करंट के झटके दें सकते हैं बल्कि इन स्मार्ट दास्तानों के माध्यम से सेना के जवान अपनी बंदूकों को 2 किलोमीटर दूर से संचालित कर सकते हैं।
वाराणसी के आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के इन्नोवेशन टीचर श्याम चौरसिया ने मेरठ के एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इन्नोवेशन सेंटर में देश के जवानों के लिये स्मार्ट दस्ताने तैयार किए है। ये स्मार्ट दस्ताने जवानों को ठंड से बचाने के साथ ही दुश्मनों को 10,000 वोल्ट से अधिक करंट का झटका भी देगा।
विज्ञापन
वाराणसी के श्याम ने बताया इस उन्होंने कुछ दिन पहले सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प को देखते हुए तैयार किए हैं। कई खुबियों से लैस स्मार्ट आर्मी दास्तानें जवानों की सुरक्षा करने में मदद करेंगे। ये दस्ताने न केवल 10,000 वोल्ट से अधिक करंट के झटके दे सकते हैं बल्कि इन स्मार्ट दास्तानों के माध्यम से सेना के जवान अपनी बंदूकों को 2 किलोमीटर दूर से संचालित कर सकते हैं।
दस्तानो में ट्रांसमीटर लगाया गया है जिसका रिसिवर बंदूकों के ट्रिगर से जुड़ा होता है। जिसे जरुरत पड़ने पर जवान अपनी बंदूकों के ट्रिगर से संचालित कर दुश्मनों पर दूर से गोलियां दाग सकते हैं। यही नहीं हमारे जवान कहीं मुसीबत में हों या घायल स्तिथि में हो तो इन दास्तानों की मदद से अपने कंट्रोल रूम तक सूचना भी पहुंचा सकते हैं l
विज्ञापन
इन आर्मी दस्तानों को बिना बिजली के चार्ज किया जा सकता है l इसे बनाने में 8,500 का खर्च आया है और 4 दिन का समय लगा है l इसे बनाने में लेदर कपडे, कैपिसीटर, नैनो रेडियो कंट्रोल, गियर मोटर, डायनेमो 6 वोल्ट, स्विच, 3.7 वोल्ट बैटरी, का इस्तेमाल किया गया है।