फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: राजघाट पर नेताजी की अस्थायी मूर्ति लगाने की अनुमति निरस्त, संस्था ने कर दी थी बड़ी गलती

Mon, 19 Dec 2022 12:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नई दिल्ली के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर नरेश कुमार कोहली ने नगर निगम से राजघाट के जय हिंद चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थायी मूर्ति लगाने की अनुमति मांगी थी। इसकी अनुमति नगर निगम की ओर से दी गई थी। बावजूद निर्धारित स्थल पर अस्थायी मूर्ति नहीं लगाई गई। बल्कि, अन्य घाट नमो और अस्सी पर मूर्ति लगाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर लगी नेता जी की प्रतिमा को हटा दिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम ने राजघाट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थायी मूर्ति की अनुमति निरस्त कर दी है। नगर निगम ने संस्था को सशर्त अनुमति दी थी, जिसका उल्लंघन संस्था की ओर से किया गया। इसके चलते यह कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन

नई दिल्ली के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर नरेश कुमार कोहली ने नगर निगम से राजघाट के जय हिंद चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थायी मूर्ति लगाने की अनुमति मांगी थी। इसकी अनुमति नगर निगम की ओर से दी गई थी। बावजूद निर्धारित स्थल पर अस्थायी मूर्ति नहीं लगाई गई। बल्कि, अन्य घाट नमो और अस्सी पर मूर्ति लगाने का प्रयास किया गया। सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला ने बताया कि मूर्ति लगाने वाली संस्था को अस्थायी अनुमति देने के समय नियमों से पाबंद किया गया था। बावजूद संस्था ने निर्धारित स्थल को छोड़कर दूसरी जगहों पर मूर्ति लगाने का प्रयास किया। इससे उनको पूर्व में दी गई अनुमति निरस्त कर दी गई । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें