फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एसटीएफ ने सोनभद्र से पकड़ा मुंबई का चोर, गाजीपुर निवासी आरोपी दस साल से करता था चोरी 

Wed, 15 Sep 2021 10:59 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कब्जे से दो लाख 82 हजार नकदी और कीमती आभूषण बरामद हुआ। गिरफ्तार इस्माइल शेख गाजीपुर सैदपुर के कटघरा महरूमपुर का निवासी है। वर्तमान में मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दुल्हीपुर महाबलपुर में मकान बनवाकर रहता है।  
 
विज्ञापन
गिरफ्तार इस्माइल शेख। - फोटो : STF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई सांताक्रूज ईस्ट वकोला थाने में चोरी मामले में वांछित आरोपी को एसटीएफ वाराणसी इकाई और मुंबई पुलिस ने बुधवार की शाम सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के निगाई बुद्ध बाजार से गिरफ्तार किया। कब्जे से दो लाख 82 हजार नकदी और कीमती आभूषण बरामद हुआ। गिरफ्तार इस्माइल शेख गाजीपुर सैदपुर के कटघरा महरूमपुर का निवासी है। वर्तमान में मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत दुल्हीपुर महाबलपुर में मकान बनवाकर रहता है। 

विज्ञापन


सांताक्रूज के प्रभात कॉलोनी निवासी विजय चंदू लाल साहा के मकान में पिछले माह छह अगस्त को नकदी और आभूषण की चोरी हुई थी। इसमें इस्माइल वांछित था। मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ से संपर्क साधा तो एसटीएफ वाराणसी इकाई के निरीक्षक अरविंद सिंह की टीम और मुंबई पुलिस की टीम दबिश में जुटी।

विज्ञापन

हर लॉक खोलने में माहिर है इस्माइल

एसटीएफ को सूचना मिली कि इस्माइल किराये का कमरा लेकर सोनभद्र में रह रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया। एसटीएफ के मुताबिक इस्माइल किसी भी तरह के दरवाजे का लॉक खोलने में माहिर है, लाकडाउन के दौरान आर्थर राडे मुंबई जेल से छूटा था। एसटीफ के मुताबिक इस्माइल ने पूछताछ में बताया कि लगभग 10 साल से मुंबई में रहकर विभिन्न इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता आया हूं। विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। चोरी करके सोनभद्र में किराये का कमरा लेकर छिप गया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें