फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेसुध पड़ी गाय को देख रुके एसएसपी, कराई इलाज की व्यवस्था, ग्रामीणों ने सराहा

Sat, 17 Oct 2020 01:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में उमरहा नहर के पास शनिवार की सुबह गोवंश के प्रति एसएसपी अमित पाठक का प्रेम देख कर ग्रामीणों ने उनकी खासी सराहना की। हुआ यूं कि एसएसपी अमित पाठक चौबेपुर क्षेत्र के मुरीदपुर गांव में किशोर की हत्या से संबंधित घटनास्थल का मुआयना कर वापस वाराणसी जा रहे थे।

विज्ञापन

उमरहा नहर के समीप उन्होंने एक गाय को बेसुध पड़े देख अपना वाहन रुकवाया। एसएसपी गाय के समीप पहुंचे तो उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे उठाकर सड़क के किनारे किया। इसके बाद एसएसपी ने चौबेपुर थानाध्यक्ष को फोन किया।

एसएसपी ने कहा कि तत्काल पशु चिकित्सक की व्यवस्था कर गाय को ड्रिप चढ़वाएं और उसके खुर का उपचार कराएं। गाय के पास एसएसपी को पुलिसकर्मियों के साथ खड़े देख कर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि बेसुध पड़ी गाय के प्रति एसएसपी का यह प्रेम अनुकरणीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें