फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट रेट पर बिजली नहीं तो जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर बुनकरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बुनकर नेताओं का कहना है कि शासन जब तक मांगें पूरी नहीं करेगा हड़ताल जारी रहेगी। शुक्रवार को बुनकर इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान काजीसादुल्लापुरा में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक वार्ता में तय न्यायोचित वृद्धि के साथ फ्लैट रेट जारी करने का आदेश जारी नहीं होगा, आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

वक्ताआें ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2006 से चली आ रही व्यवस्था को दिसंबर 2019 की बजाय जुलाई 2020 तक बढ़ाने का शासनादेश तो जारी कर दिया लेकिन बुनकरों के बिल के त्रुटिपूर्ण बकाए को समाप्त करने, बुनकरों पर हुए मुकदमे और फ्लैट रेट को जारी रखने पर हुई सहमति संबंधित आदेश नहीं जारी किया। वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के अध्यक्ष राकेशकांत राय ने बताया कि तीन सितंबर की वार्ता में तय हुआ था कि यूनिट आधारित मूल्य के बजाय फ्लैट रेट में उचित बढ़ोत्तरी के साथ बुनकर संगठनों से विचार विमर्श के बाद 15 दिन में नया प्रस्ताव बनाकर आदेश जारी होगा। शैलेष सिंह, सैय्यद हसन, हाजी ओकास अंसारी, स्वालेह अंसारी, रमजान अली, मौलाना अब्दुल अजीज, हाजी वकार, हाजी अब्दुल वाहिद, महताब और अकरम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें