फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : डिजिटल क्लास रूम में सुनहरे भविष्य की पटकथा लिख रहे स्मार्ट बच्चे  

Mon, 28 Mar 2022 11:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भले ही कक्षाएं अब नियमित शुरू हो चुकी हैं, लेकिन छात्र इतने एक्सपर्ट हो चुके हैं कि किसी भी उलझन के सामने आने पर मोबाइल से हल निकाल लेते हैं। 
 
विज्ञापन
ऑनलाइन क्लास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल ने शिक्षा का स्वरूप बदल दिया है। जिले के स्कूलों में अब डिजिटल क्लास रूम में पढ़ाई हो रही है। छात्रों ने भी पढ़ाई का नया तरीका सीख लिया है। कोरोना काल से पहले ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में सोचकर अटपटा लगता था, लेकिन आज यह हर विद्यार्थी के शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा बन चुकी है।

विज्ञापन


आपदा ने विद्यार्थियों को ढेर सारे अवसर उपलब्ध कराए और शिक्षा जगत की व्यापकता को महसूस कराया। वहीं, स्कूलों ने भी छात्रों की पढ़ाई को नियमित रखने के लिए पूरी तरह से डिजिटल शिक्षा को अपनाया। एप और व्हाट्एसएप ग्रुप बनाकर पढ़ाई व रचनात्मक गतिविधियों को नियमित रखा।

भले ही कक्षाएं अब नियमित शुरू हो चुकी हैं, लेकिन छात्र इतने एक्सपर्ट हो चुके हैं कि किसी भी उलझन के सामने आने पर मोबाइल से हल निकाल लेते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ सबसे अधिक निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिला है।

विज्ञापन

अर्चना शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
हिंद कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य स्मिता शर्मा ने बताया कि कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई होगी लेकिन कोरोना काल के दौरान बंद रहे स्कूलों के बीच इसकी शुरुआत हुई और अब स्थिति यह है कि कक्षा एक से लेकर आगे तक की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई करना सीख गए हैं। शुरुआत में कुछ समस्याएं आईं, लेकिन फिर स्थितियां बदलती चली गईं। 

संक्रमित होते हुए भी चलाईं कक्षाएं

इंग्लिश मीडियम स्कूल रसूलपुरा हरहुआ की सहायक अध्यापिका अर्चना शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान खुद कोरोना संक्रमित होने के बाद भी क्वारंटीन में भी ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया। वहीं, गरीब अभिभावकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए भी आर्थिक मदद भी की और शिक्षण सामग्री के वीडियो बनाकर भी भेजे।

 
विज्ञापन

रश्मि दुबे - फोटो : अमर उजाला

मंदिर को बनाया विद्यालय

प्राथमिक विद्यालय लोहता की सहायक अध्यापिका रश्मि दुबे ने कोरोना काल में श्यामपट्ट और चार्ट के माध्यम से घर के पास के मंदिर को स्कूल बनाकर बच्चों को शिक्षित करने का काम किया। वहीं, कई गरीब अभिभावकों की आर्थिक मदद भी अपने वेतन से की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें