फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के मंत्रियों को मिले विभाग: मऊ के एके शर्मा को नगर विकास, दयाशंकर सिंह को परिवहन, अनिल को श्रम एवं सेवायोजन का जिम्मा 

Mon, 28 Mar 2022 11:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जौनपुर के गिरीश बनाएंगे खेल व युवा कल्याण की योजना, दयालु को आयुष और रविंद्र को फिर स्टांप का प्रभार, सोनभद्र के विधायक संजीव कुमार को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण और बलिया के दानिश आजाद को अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ व हज विभाग का राज्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ और एके शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दूसरी बार प्रदेश की कमान संभाल चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे में पूर्वांचल का विशेष ध्यान रखा है। मंत्रिमंडल में शामिल पूर्वांचल के चेहरों को नगर विकास, परिवहन, श्रम व सेवायोजन, स्टांप व न्यायालय शुल्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा सौंपा है। ऐसे में प्रदेश के विकास की रफ्तार में पूर्वांचल के कदमताल की उम्मीद और बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के शहरी विकास का खाका पूर्वांचल से खींचने के लिहाज से यह अहम जिम्मेदारी मऊ निवासी कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को सौंपी है। वाराणसी सहित पूर्वांचल के अन्य प्रमुख शहरों के विकास के लिए तैयार होने वाली योजनाओं से अब यहां के विकास को चार चांद लगने की उम्मीद भी है।

शिवपुर से विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। पिछली सरकार में यह मंत्रालय स्वामी प्रसाद मौर्य के पास था। पिछली सरकार में स्टांप व न्यायालय शुल्क की जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निर्वहन करने वाले वाराणसी उत्तरी के विधायक रविंद्र जायसवाल पर फिर इसी मंत्रालय का प्रभार देकर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : SELF
बिना किसी सदन के सदस्य होने के बावजूद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने डा. दयाशंकर मिश्र दयालु को आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। पिछली सरकार में इस विभाग की कमान डा. धर्म सिंह सैनी ने संभाली थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और डा. धर्म सिंह सैनी ने सपा का दामन थाम लिया था। दोनों ही इस बार विधानसभा चुनाव हार गए हैं।

बलिया शहर से पहली बार विधायक बनने के बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने दयाशंकर सिंह को परिवहन मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सामने पूर्वांचल की नई नवेली सड़कों पर ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसने की चुनौती भी होगी।

जौनपुर से विधायक गिरीश यादव खेल व युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगे। इसके अलावा सहयोगी दल अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण और बांट माप विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
 

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के युवाओं को तकनीकी से रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम में इस मंत्रालय की अहम भूमिका होगी। इसके अलावा सोनभद्र के विधायक संजीव कुमार को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण और बलिया के दानिश आजाद को अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ व हज विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया है।

पांच विधायक आज विधानसभा में लेंगे शपथ

विधानसभा में विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह, उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल, सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल और रोहनिया के विधायक डा. सुनील पटेल शपथ लेंगे।
 
विज्ञापन

गिरीश चंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी विधायक नीलकंठ ने संस्कृत में लिया शपथ

विधानसभा में विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने संस्कृत में शपथ ली। उनके अलावा शिवपुर विधायक अनिल राजभर, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और अजगरा (सु) विधायक टी राम ने भी शपथ ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें