फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय में एप से करिये ज्योतिष और कर्मकांड की पढ़ाई, डिप्लोमा कोर्स भी होगा शुरू

Thu, 25 Jan 2024 04:54 PM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दूरदराज बैठे लोगों की ज्योतिष, कर्मकांड, कुंडली विज्ञान की पढ़ाई की राह अब आसान होगी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में इसके लिए एक एप तैयार किया जा रहा है। जिससे घर बैठे पढ़ाई करना आसान होगा। 
विज्ञापन
वाराणसी का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (एसएसयू) - फोटो : SSU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में ज्योतिष, कर्मकांड, कुंडली विज्ञान की पढ़ाई करने वालों की राह और आसान हो जाएगी। ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र इसके लिए एप तैयार करवा रहा है। एप पर पाठ्यक्रमों से जुड़ी पाठ्यसामग्री अपलोड कर दी जाएगी। इससे लोग घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे। केंद्र की ओर से फिलहाल सर्टिफिकेट कोर्स चल रहा है, लेकिन विश्वविद्यालय में जल्द ही डिप्लोमा कोर्स में भी पढ़ाई होगी। 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


संस्कृत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन 25 नवंबर को कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने किया था। केंद्र में ज्योतिष, कर्मकांड, संस्कृत भाषा शिक्षण, कुंडली विज्ञान, योग, वास्तुविज्ञान समेत दस पाठ्यक्रमों का पहला बैच चल रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। ऐप कैसे डाउनलोड होगा, इसमें प्रवेशित लोग कैसे जुड़ सकेंगे, कौन-कौन सी शैक्षणिक सामग्री अपलोड होनी है, इस दिशा में भी कुलपति के निर्देशन में समिति ने काम शुरू कर दिया है।

चल रहा पहला बैच, मार्च तक आएगा परिणाम
ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के तहत पहला बैच चल रहा है। तीन माह के सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 100 ने दाखिला लिया है। कक्षाएं ऑनलाइन चल रही हैं। परीक्षा करवाकर मार्च तक उसका परिणाम जारी किया जाना है। लोगों का रुझान बढ़ता देख अब छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स और एक साल के डिप्लोमा कोर्स जल्द ही शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी मिलेगी सुविधा

  • शाम के समय ऑनलाइन क्लास।
  • जूम पर लाइव क्लास।
  • ई-लर्निंग कंटेंट।
  • यू-टयूब पर भी संबंधित विषय की पाठय सामग्री रहेगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
अधिक से अधिक लोगों को संस्कृत भाषा से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र चल रहा है। एक ऐप भी बनवाया जा रहा है, ताकि दूरदराज बैठे लोगों को पाठ्यसामग्री आसानी से मिल सके। डिप्लोमा कोर्स संबंधी औपचारिकताएं पूरी करवाई जा रही हैं। - प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें