जिलाध्यक्ष ने जताया खेद, कहा मर्यादा न भूलें प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में चुनावी सभा के दौरान सपा प्रत्याशी संदीप मिश्र के बोल बिगड़ गए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की मौजूदगी में भाषण के दौरान संदीप ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अशोभनीय टिप्पणी की। हालांकि इसके बाद मंच पर मौजूद नेता उन्हें चुप कराते देखे गए। मंगलवार को इस भाषण का वीडियो वायरल हुआ तो भाजपा और सपा दोनों खेमे में खलबली मच गई।
हालांकि मंगलवार तक इस मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सपा नेता माता प्रसाद पांडेय सोमवारक को वार्ड नंबर 67 से पार्षद प्रत्याशी संदीप मिश्र के समर्थन में सभा करने जिलाध्यक्ष सरायगोवर्धन गए थे। माता प्रसाद पांडेय की मौजूदगी में भाषण के दौरान ही संदीप ने जनता से वादे करने के दौरान ही पीएम के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया।