वाराणसी में अगस्त महीने में 264 मिलीमीटर के सापेक्ष 210 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। ऐसे में अगस्त की बारिश का कोटा 54 मिलीमीटर दूर है। पिछले साल अगस्त में 177.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
अगस्त महीने में अब तक 210 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस महीने के तय कोटा 264 मिलीमीटर से अब केवल 54 मिलीमीटर बारिश बाकी है। रविवार को भी शहर से लेकर गांव तक बारिश हुई।
विज्ञापन
पिछले साल अगस्त में 177.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पिछले तीन साल में अगस्त में लक्ष्य से बारिश कम ही हुई, लेकिन इस महीने में बारिश पिछले सालों की तुलना में उसकी रफ्तार ठीक दिख रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस महीने में बचे पांच दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना बनी है।