फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू में दीवारों पर पोस्टर चस्पाकर नियुक्तियों पर उठाया सवाल, नियमों की अनदेखी का किया जिक्र

Mon, 26 Aug 2024 09:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर नियुक्तियों पर सवाल उठाया गया है। जगह- जगह लगाए गए पोस्टर में शिक्षकों, कर्मचारियों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन
बीएचयू में चस्पा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू कैंपस में रविवार को जगह-जगह पोस्टर चस्पाकर विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में नियुक्तियों पर सवाल उठाया गया है। सामाजिक विज्ञान संकाय, हिंदी भवन सहित कैंपस में कई जगहों पर लगे पोस्टर के माध्यम से शिक्षकों, कर्मचारियों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का जिक्र करते हुए कुलपति, शिक्षा मंत्रालय से संज्ञान लेने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में रविवार को देर शाम बीस से अधिक जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें एक पूर्व कुलपति, एक पूर्व प्राचार्य के साथ ही एक प्रोफेसर की तस्वीर भी है। पोस्टर में विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध डीएवीपीजी कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंता कॉलेज का नाम लिखा है। 

इस बारे में बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टर चस्पा करवाए जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम को भेजा गया। जिन जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, उसके आसपास लगे सीसीटीवी को खंगलवाया जा रहा है। जिससे कि ऐसा करने वालों की पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें