फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: अगस्त की बारिश का कोटा 54 मिलीमीटर दूर, पिछले तीन साल में लक्ष्य से कम हुई बारिश

Mon, 26 Aug 2024 11:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में अगस्त महीने में 264 मिलीमीटर के सापेक्ष 210 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। ऐसे में अगस्त की बारिश का कोटा 54 मिलीमीटर दूर है। पिछले साल अगस्त में 177.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त महीने में अब तक 210 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। इस महीने के तय कोटा 264 मिलीमीटर से अब केवल 54 मिलीमीटर बारिश बाकी है। रविवार को भी शहर से लेकर गांव तक बारिश हुई।

विज्ञापन


पिछले साल अगस्त में 177.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। पिछले तीन साल में अगस्त में लक्ष्य से बारिश कम ही हुई, लेकिन इस महीने में बारिश पिछले सालों की तुलना में उसकी रफ्तार ठीक दिख रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस महीने में बचे पांच दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना बनी है।
विज्ञापन


अगस्त माह में बारिश
2021 183.8
2022 242.6
2023 177.6 मिलीमीटर
2024 210 मिलीमीटर (अब तक)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें