विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान
चिकित्सा शिक्षा पर आयोजित संवाद सत्र में डॉ. संजय राय, डॉ. संजय तिवारी और डॉ. विजयेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने प्रिंसिपलों के सवालों और चिंताओं का जवाब देते हुए चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।
विशिष्ट अतिथियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन एनएमओ काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. एसएन शंखवार ने चिकित्सा शिक्षा और शैक्षणिक नेतृत्व में योगदान के लिए विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. विश्वंभर सिंह, डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. ममता और डॉ. सच्चिदानंद समेत कई शिक्षाविद और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
आयोजन में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO) की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. विश्वंभर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्यक्रम के आयोजन में योगदान दिया। कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सा शिक्षकों को शैक्षणिक अनुभव साझा करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मंच मिला।