फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-प्रयागराज रेल मार्ग का सफर कम समय में हो सकेगा तय, अक्तूबर 2023 तक पूरी होगी दोहरीकरण परियोजना  

Tue, 31 Aug 2021 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर एक रेलवे ब्रिज भी बनाया जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग पर कुल 23 यात्री ट्रेन और 15 मालगाड़ी का संचालन हो रहा है। 
विज्ञापन
Railway Track - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी का रेल मार्ग से प्रयागराज का सफर अब और कम समय में तय किया जा सकेगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रेल विकास निगम लिमिटेड दोहरीकरण परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है। अक्तूबर 2023 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। कुल 1293.72 करोड़ रुपये पहले से स्वीकृत हैं। इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर एक रेलवे ब्रिज भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में इस मार्ग पर कुल 23 यात्री ट्रेन और 15 मालगाड़ी का संचालन हो रहा है। दोहरीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए रविवार को महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी और मंडल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। परियोजना चार फेज में पूरी होगी। 

प्रथम फेज में बनारस जंक्शन से ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन तक कुल 57 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया है। 43 किलोमीटर के दूसरे फेज में ज्ञानपुर-रामनाथपुर का काम चल रहा है। जिसके बाद 11 किलोमीटर रामनाथपुर-झूंसी और नौ किलोमीटर झूंसी-प्रयागराज का काम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने बताया कि दोहरीकरण परियोजना का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ज्ञानपुर-रामनाथपुर को मार्च 2022 और गंगा पर रेलवे ब्रिज सहित प्रयागराज तक अक्तूबर 2023 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें