फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में फाइनेंस कंपनी के पांच करोड़ से अधिक रुपये हड़पे, मैनेजर ने 16 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 11 May 2025 01:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चेतगंज थाने में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सभी पर फाइनेंस कंपनी के पांच करोड़ से अधिक रुपये हड़पने का आरोप है। 
विज्ञापन
Fraud - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के जगतगंज के फाइनेंस कंपनी निलांबर ट्रैक्सिम एंड क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पांच करोड़ हड़पने के मामले में चेतगंज थाने में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी के मैनेजर चंदौली के उतरौत निवासी सत्येंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सत्येंद्र ने बताया कि कंपनी पश्चिम बंगाल की है और उसका मुख्य ऑफिस ईश्वरगंगी जगतगंज में है। कंपनी के निदेशक लक्सा के कवलधारी यादव, पत्नी विद्या देवी, बेटे ब्रह्मदेव, सूर्यनारायण, यस बैंक शाखा रामकटोरा के पूर्व प्रबंधक आशीष तिवारी व अन्य कर्मचारियों, मंदीप सिंह, हिमांशु शुक्ला, शदाब रजा, मैक्समोर पेमेंट डिजिटेक प्राइवेट लिमिटेड, वैभव ट्रेडर्स, दिव्यांशी ब्यूटी पार्लर, नेहा बानो, दीपा कलेक्शन, मोहम्मद आमिर और उमंग गौतम ने पांच करोड़ रुपये से अधिक की हेरफेर की है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: डीजल रेल इंजन में वाटर पंप असेंबली के लिए विकसित हुआ खास सिस्टम, जानें- क्या है खासियत
विज्ञापन


सत्येंद्र ने बताया है कि निदेशक कवलधारी यादव ने यस बैंक की रामकटोरा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक आशीष तिवारी के साथ साजिश कर एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जनरल ऑपरेशन के बैंक खाते में जमा पैसा और फिक्स डिपाजिट को दूसरे खातों में भेजा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: औद्योगिक आस्थान चांदपुर में कूड़े के ढेर में लगी आग, ट्रक जला; नगर निगम पर जताई नाराजगी

5 अक्तूबर 2023 से 26 जुलाई 2024 के बीच कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के बिना किसी प्रस्ताव और सूचना के पांच करोड़ दो लाख 76 हजार 435 रुपये की धोखाधड़ी की गई। इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें