फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का रौब: सराफा कारोबारी के कर्मी को महिला चौकी इंचार्ज ने जड़ा थप्पड़, लाइन हाजिर 

Tue, 08 Jun 2021 08:57 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चौक क्षेत्र स्थित सराफा कारोबारी के कर्मी को ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज सुमन यादव ने मारा था थप्पड़। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद। 
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन पूर्व वाराणसी के चौक क्षेत्र स्थित सराफा कारोबारी के कर्मी को थप्पड़ जड़ने वाली चौक थाने की ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज सुमन यादव को पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया। यही नहीं, चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

विज्ञापन


चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार में वाराणसी सराफा एसोसिएशन के सरंक्षक शैलेंद्र सेठ की दुकान है। उनका आरोप है कि चार जून को ब्रह्मनाल चौकी इंचार्ज सुमन यादव शाम पांच बजे उनकी दुकान पर आईं थी। उन्होंने दुकान खुली होने पर नाराजगी जताई तो कर्मचारियों ने कहा कि पार्सल आने की वजह से माल का मिलान किया जा रहा है। 

विज्ञापन

दुकान की जांच के दौरान चौकी इंचार्ज ने बिना कारण दुकान के एक कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया और महिला कर्मी को गालियां देकर बेइज्जत किया।

इस मामले को लेकर सराफा कारोबारियों ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। यही नहीं, कारोबारियों ने साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया था। जिसमें कर्मचारी को थप्पड़ जड़ते हुए महिला चौकी इंचार्ज दिख रहीं थी। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर दरोगा सुमन यादव को लाइन हाजिर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें