फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पकड़ा गया एक टन विस्फोटक

Tue, 31 Jan 2017 12:38 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस ने आज शहर के कई जगहों पर छापा मारकर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब एक टन विस्‍फोटक बरामद किया।  इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज डीरेका रामजन्म सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी ।

टीम ने सोमवार को ककरमत्ता क्षेत्र में छापेमारी करके वहां से शमशाद उर्फ गुड्डू खान को गिरफ्तार किया। उसके पास से कुछ विस्फोटक मिला। गुड्डू खान की निशानदेही पर पुलिस ने कुशल और अवलेश पुर थाना रोहनिया निवासी राजू उर्फ सलमान खान और दक्षिणी ककरमत्ता निवासी मुख्तार जमाल को पकड़ा ।
विज्ञापन


उनके पास से 10 किलो सोरा, 5 किलो गंधक, कोयले का चूरा, एल्मुनियम का चूरा, ज्वलनशील बरेठा गन पाउडर, गंधक आदि बरामद किया।

जांच में पता चला कि उनके पास पिछले 12 वर्षों से लाइसेंस नहीं है और वे अवैध तरीके से रिहायशी इलाके में पटाखा बना रहे थे। चारों अभियुक्तों के पास से एक टन से ज्यादा विस्फोटक बरामद किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें