Varanasi News: बीएचयू की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह भिखारीपुर तिराहे के पास खड़ी थी। उसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी स्कूटी लेकर भाग निकला।
वाराणसी जिले के भिखारीपुर तिराहे के पास बीएचयू की परास्नातक की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। आरोपी की स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से उसे शुक्रवार को चितईपुर थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान लोहता थाना के भिटारी क्षेत्र निवासी शिवम श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बीएचयू की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह भिखारीपुर तिराहे के पास खड़ी थी। उसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी स्कूटी लेकर भाग निकला। हालांकि, तब तक स्कूटी का नंबर उसने याद कर लिया था। चितईपुर थानाध्यक्ष चंद्रदीप ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर स्कूटी सवार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर और सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से उसे चिह्नित कर पकड़ लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
बीएचयू की छात्राओं के साथ हुई घटनाएं
14 फरवरी 2024 - भगवानपुर क्षेत्र में बीएचयू की छात्रा पर अश्लील कमेंट और गालीगलौज किया गया। विरोध करने पर छात्रा के दोस्तों से मारपीट की गई।
21 नवंबर 2023 - बीएचयू कैंपस में चलती बस में छात्रा से छेड़खानी।
एक नवंबर 2023 - आईआईटी बीएचयू कैंपस में बीटेक की छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
17 अक्तूबर 2023 - बीएचयू आईआईटी कैंपस में दो शोध छात्राओं के साथ छेड़खानी।