फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भिखारी तो कभी पागल बनकर वारदातों को देता था अंजाम, वाराणसी पुलिस ने शातिर को दबोचा

Sun, 16 Dec 2018 02:07 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
14 साल जेल में रहा हिस्ट्रीशीटर चोरी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौदह साल जेल में निरुद्ध रहा हिस्ट्रीशीटर कभी पागल बनकर तो कभी भिखारी बनकर घरों में चोरी करता था। चोरी के समान को बेच कर वह नशा करता था।  करीब 80 आपराधिक मामलों के आरोपी कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर सिकरौल पोखरा निवासी श्रीराम उर्फ  पुत्तल गौड़ को पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुत्तल के अनुसार, वह नशे का आदी है और इसी वजह से बचपन से चोरी करता चला आ रहा है। इसके लिए वह कभी भिखारी तो कभी पागल बन कर दिन में रेकी और रात में चोरी करता है। पुत्तल के पास से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, दो मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया। सर्किट हाउस के पीछे स्थित एसपीओ के सरकारी आवास से 12 दिसंबर की देर रात चोरी हुई थी।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कैंट विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में एसआई रामनरेश यादव, अरविंद कुमार और रामानंद यादव की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुत्तल को गिरफ्तार किया गया। पुत्तल ने बताया कि एसपीओ के घर उसी ने चोरी की थी। बचपन में ही उसे नशे की लत लग गई थी, इसी वजह से उसने चोरी और लूटपाट शुरू की। जिस दिन उसका विवाह हुआ था और पत्नी को घर लेकर आया था, उस दिन भी पुलिस उसे पकड़ ले गई थी। हालांकि, कई बार ऐसा भी हुआ जब वह नहीं पकड़ा गया। जेल में वह राइटर आदि का काम कर अधिकारियों का चहेता बन जाता था और जमानत पर छूट कर फिर चोरी शुरू कर देता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें