फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी दौरे में पीएम मोदी करेंगे इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, जनसभा की भी तैयारी

Sun, 16 Dec 2018 02:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
pm modi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वाराणसी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी परियोजनाओं के साथ दिसंबर में पूरी होने वाली 13 परियोजनाओं को और तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा आठ परियोजनाओं के शिलान्यास की भी योजना है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के 29 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर 91423.20 लाख रुपये की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण और 4818.26 लाख रुपये की 8 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी की गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शिलान्यास वाली अधिकतर परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि कुछ पूर्ण होने की स्थिति में हैं।

इसके लिए उच्चाधिकारियों के स्तर से इन परियोजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। साथ ही काम पूर्ण करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 20 दिसंबर तक का मौका दिया गया है, ताकि 29 दिसंबर को इन परियोजना का शिलान्यास कराया जा सके।
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित कर सकते हैं पीएम

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 दिसंबर के संभावित वाराणसी दौरे की रूपरेखा तैयार होने लगी है। चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र के लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री जनसभा भी करेंगे। इसके लिए प्रशासन चांदपुर क्षेत्र में स्थान चिन्हित करने में जुट गया है। इसके अलावा पीएम मोदी हस्तकला संकुल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद यहां उद्यमियों से संवाद भी कर सकते हैं।

वर्ष 2017 में साउथ एशिया रीजनल सेंटर को वाराणसी में स्थापित करने की मंजूरी मिली थी। पूर्वी भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संस्थान को 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पित करेंगे। इस दौरान संस्थान के आसपास ही जनसभा स्थल की तलाश की जा रही है।

प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री वाराणसी में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से वाराणसी दौरे के संकेत और लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सूची मांगने के बाद प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

लोकार्पण के लिए प्रस्तावित परियोजनाएं

-आराजीलाइन परिक्षेत्र में पशु चिकित्सा पालीक्लीनिक -564.98
-शहर में वरूणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं तटीय विकास कार्य-19156
-शहर केअंतर्गत 81 हेरिटेज स्थलों पर मूलभूत कराने व हेरिटेज वैल्यू इम्प्रूव का कार्य-1197
-आसरा योजना-अक्था (वरूणापार जोन)-251.08
-आसरा योजना सरायडगरी (टिकरी)-245.59
-आसरा योजना-ऐढ़े (हरहुआ) लमहीं के पास-243.21
-ध्वनि एवं प्रकाश शो सारनाथ-788.47
-केंद्रीय कारागार शिवपुर में बाउंड्रीवाल एवं गेट सहित पाकशाला का निर्माण-81.07
-ट्रांस वरूणा सीवरेज योजना-53322.44
-रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में डेयरी फ्रूड प्रोजेक्ट की स्थापना-14985
-हुकुलगंज-पांडेयपुर के सहत सुधार कार्य-197.67
-साजन सिनेमा से तेलियाबाग मार्ग के चौड़ीकरण, इंटर लाकिंग, टाइल्स रोड़ का कार्य-374.73
-भेलूपुर-सोनारपुर मार्ग का सतह सुधार, केसी ड्रेन का निर्माण-15.96
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का हो सकता है शिलान्यास


परियोजना-अनुमानित लागत (लाख में)
-शहर में पुराने सीवर का सीआईपीपी लाइनिंग द्वारा जीर्णोद्वार-2109
-सारनाथ स्थित बुद्धा थीम पार्क में आडिटोरियम की साज-सज्जा-585.16
-स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल अवस्थापनाओं की मरम्मत, आवासीय कॉम्पलेक्स, पार्किंग व चेकिंग रूम -755.21
-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ का भवन निर्माण-750
-सिगरा से महमूरगंज मार्ग की विशेष मरम्मत-75.03
-एनएच-2 के शहरी भाग कैंट-पड़ाव मार्ग के 3 किमी से 10 तक सतह सुधार, माइक्रो, सर्फेसिंग एवं डिवाइडर मरम्मत कार्य-359.47
-लंका-सामने घाट मार्ग पर डिवाइडर व सतह सुधार कार्य-53.28
-पांडेयपुर-कचहरी-गाजीपुर मार्ग के दो लेन फ्लाई ओवर के सर्विस रोड का सतह सुधार व रोड मार्किंग कार्य-131.11
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें