फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार साल की बच्ची से रेप के आरोपी को वाराणसी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोचा

Wed, 29 Aug 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा कर वारदात को दिया गया था अंजाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की साढ़े चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुराचार करने के आरोपी पुरारघुनाथपुर निवासी नीरज हरिजन को बुधवार को बाबतपुर तिराहा से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार नीरज कहीं बाहर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


पढ़ेंः  सोती हुई मासूम को घर से उठा ले गया, खुद को बताया भूत और किया दुष्कर्म

27 अगस्त की रात घर में सोई बच्ची को चारपाई से अगवा कर बाजरे के खेत में उसके साथ दुराचार किया गया था। इस दौरान आरोपी ने बच्ची की पिटाई करते हुए खुद को भूत बताया था और मुंह बंद रखने के लिए कहा था। एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर फूलपुर सुदेश कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की तो पांच संदिग्ध सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी से पूछताछ शुरू की गई तो नीरज की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई। इस पर अन्य को छोड़ कर उससे पूछताछ जारी रखते हुए उसकी रोजाना की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। कड़ाई से हुई पूछताछ में नीरज टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। नीरज का मेडिकल मुआयना करा कर अदालत में उसे पेश कर जेल में दाखिल कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें