Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने पहली बार तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बिना अनुमति के छत पर लाउड स्पीकर बजाने पर ये कार्रवाई की गई।
वाराणसी जिले के काजीपुर कला में सोमवार को तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने पर मकान मालिक रब्बानी हसन के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। लाउड स्पीकर मामले में कमिश्नरेट में पहली बार प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई है। दोनों लाउड स्पीकर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में यूपी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इस बीच डायल-112 पर सूचना मिली कि काजीपुर कला मोहल्ले में तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाए जा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं समेत अन्य बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। बिना अनुमति छत पर लाउड स्पीकर बजाने के मामले में मकान मालिक रब्बानी हसन के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।