फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः इग्नू में दाखिले के लिए कल तक आवेदन का मौका, छात्रों की सुविधा के लिए बढ़ाई गई तिथि

Wed, 23 Mar 2022 07:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के तहत आने वाले 19 जनपदों के 32 अध्ययन केंद्रों के छात्रों की सुविधा के लिए तिथि बढ़ाई गई है। अध्ययन केंद्रों पर यूजी, पीजी के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में दाखिले के लिए नामांकन और पुन: पंजीकरण न कराने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। अब विद्यार्थी 25 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

विज्ञापन


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के तहत आने वाले 19 जनपदों के 32 अध्ययन केंद्रों के छात्रों की सुविधा के लिए तिथि बढ़ाई गई है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के तहत आने वाले अध्ययन केंद्रों पर यूजी, पीजी के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। 

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि कला के क्षेत्र में बीए के साथ ही हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, ग्राम विकास, राजनीतिक विज्ञान, लोक प्रशासन, इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षा जबकि पीजी डिप्लोमा स्तर पर आपदा प्रबंधन, अनुवाद, उच्च्तर अध्ययन, जनसंचार में व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी, एमएससी, एमसीए, एमकॉम पीजी डिप्लोमा में भी विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इस बारे में बीएचयू परिसर स्थित इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय से भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें