फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में कीड़ों का होना कई बीमारियों की जड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को भेलूपुर स्थित राजकीय जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय में बच्चों को कृमि मुक्ति (कीड़ों को मारने वाली) की दवाएं पिलाई गई। इसके साथ ही वहां मौजूद बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों में यह समस्या खुले में शौच जाने से गंदगी के कारण उनकी आंतों में कीड़े उत्पन्न हो जाते है। इसके कारण बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। इसकी वजह से बच्चे एनीमिया और कुपोषण जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। कृमि मुक्ति दवा खिलाने से बच्चों के पेट में कृमि नहीं होते हैं और बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास पूर्ण रूप से होता है। इस दौरान मनीष पांडेय, ऋतु जायसवाल, नरेंद्र सिंह, विनोद प्रसाद, संतोष यादव, अर्चना सिंह, दिव्यांशी, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें