फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 8 महीने के प्रयास और 12 मीटिंग के बाद हटाया मंडुवाडीह का मंदिर, सुरक्षा में तैनात रही फोर्स

Sun, 19 Jan 2025 12:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : मंडुवाडीह का मंदिर आठ महीने के प्रयास और 12 मीटिंग के बाद शनिवार की आधी रात में हटाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मंदिर हटाया। 
विज्ञापन
मंडुवाडीह चाैराहे से हटाया जा रहा मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहरतारा-बीएचयू फोरलेन की जद में आ रहे मंडुवाडीह चौराहे के पास से शनिवार की आधी रात के बाद मंदिर हटा दिया। चार थानों की पुलिस, एक कंपनी पीएसी, तीन सीओ और एडीसीपी की मौजूदगी में मंदिर हटाने का काम चला। इस मंदिर को हटाने की प्रक्रिया आठ महीने से चल रही थी। 12 मीटिंग भी हुई थी, लेकिन सहमति नहीं बन पा रही थी।

विज्ञापन


मंडुवाडीह चौराहे की सड़क चौड़ी की जा रही है। इसके लिए चौराहे से दाईं और बाईं तरफ के अतिक्रमण पहले ध्वस्त किए जा चुके हैं। अब चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंदिर को हटाया गया। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। देर रात पुलिस-प्रशासनिक अफसर सड़क पर उतरे। मंदिर को जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंडुवाडीह चौराहे के पास सड़क संकरी है। अक्सर जाम लगता है। डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि मंडुवाडीह की सड़क चौड़ी होनी है। स्थानीय लोगों की सहमति से मंदिर को हटाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें