नटिनिया दाई के पास सड़क निर्माण रोका
नटीनिया दाई मंदिर के पास पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क निर्माण, पटरी के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके मानक की अनदेखी व गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय लोगों ने काम रुकवा दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी केके सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
बड़ालालपुर के पूर्व प्रधान डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह बबलू के नेतृत्व में शुक्रवार की दोपहर में कई लोग नटीनियादाई मंदिर के पास जुटे क्षेत्रीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य और सड़क के किनारे बनाई जा रही पटरी के कार्य में गुणवत्ता की कमी का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।
पूर्व प्रधान ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी सड़क निर्माण में नीचे जो गिट्टी बिछानी चाहिए वह गिट्टी नहीं डाल रहे हैं, जिस कारण सड़क जल्द ही खराब हो जाएगी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने मौका मुआयना किया। चल रहे कार्यों को देखा, और लोगों को आश्वस्त किया कि कराए जा रहे हैं निर्माण कार्यों की जांच की जाएगी। विरोध करने वालों में बबलू प्रधान, अरविंद सिंह, गुड्डू सिंह, मिथिलेश, केके सिंह, विनय सिंह आदि रहे।
रामनगर और सूजाबाद डोमरी की डीपीआर शासन में भेजी गई है। वहां से अप्रूवल मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में डीपीआर भेजी गई है। - केके सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम