फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: सावन में बाबा विश्वनाथ को स्पर्श नहीं कर सकेंगे भक्त, सिर्फ होंगे झांकी दर्शन; खास इंतजाम

Tue, 02 Jul 2024 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Sawan 2024 Start Date: सावन में भक्त बाबा विश्वनाथ को स्पर्श नहीं कर सकेंगे। सिर्फ झांकी दर्शन की सुविधा मिलेगी। सोमवार समेत प्रमुख तिथियों पर भीड़ के दबाव को देखते हुए फैसला लिया गया है। दूध से लेकर जल और प्रसाद भी धाम पर ही मिलेगा। 
 
विज्ञापन
Kashi Vishwanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन इस बार व्यवस्थाओं में कई बदलाव की तैयारी में है। ऑनलाइन दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक के साथ ही पूरे सावनभर झांकी दर्शन के इंतजाम रहेंगे। भीड़ का दबाव बढ़ने पर प्रमुख तिथियों पर स्पर्श दर्शन पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन


भगवान शिव के सबसे प्रिय मास सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन में आने वाले शिवभक्तों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हेल्पडेस्क से लेकर प्रसाद, फूल, माला और दूध का इंतजाम भी धाम में ही रहेगा। 

कतारबद्ध होने वाले भक्तों को प्रसाद लेने में दिक्कत नहीं होगी और भक्त धाम के अंदर से ही बाबा को अर्पित करने वाला दूध, जल और प्रसाद खरीद सकेंगे। इसके साथ ही वीआईपी व प्रोटोकॉल के दर्शन के लिए भी अलग से इंतजाम होंगे।
विज्ञापन


सावन के सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि की तिथियों पर भीड़ का दबाव अधिक होने के कारण स्पर्श दर्शन पर भी रोक रहेगी। सावन के पहले सोमवार को 18 प्रदेशों से आ रहे 50 हजार यादव बंधुओं के जलाभिषेक के लिए भी अलग से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। 

22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा सावन
22 जुलाई से सावन की शुरुआत होने वाली है। इसका समापन 19 अगस्त 2024 के दिन होगा। इस दौरान सावन का पहला सोमवार व्रत 22 जुलाई, दूसरा सोमवार व्रत 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त, चौथा 12 अगस्त और पांचवां सोमवार व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा।
विज्ञापन

महीने भर होगी शिवमहापुराण की कथा
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि सावन के महीने में शिवमहापुराण की कथा का अनवरत पाठ होगा। इसके लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। आम श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही भगवान शिव की कथा का श्रवण कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें