फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंजारी स्टेडियम के आसपास की सड़कों को ठीक कराएं, DM ने किया निरीक्षण; दिए निर्देश

Fri, 26 Sep 2025 11:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इन कार्यों का निरीक्षण कर अफसरों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य के दाैरान आसपास की सफाई व्यवस्थाओं का भी खास ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
अफसरों ने बातचीत करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को लहरतारा से मोहनसराय तक की सड़क, ट्रांसपोर्ट नगर योजना और गंजारी स्टेडियम का निरीक्षण किया। यूपीसीए और बीसीसीआई के अधिकारियों ने मैप के माध्यम से गंजारी स्टेडियम के निर्माण की पूरी जानकारी दी। डीएम ने मुख्य रूप से पार्किंग व्यवस्था, उसकी क्षमता, यातायात प्रबंधन और निकासी संबंधी तैयारियों पर चर्चा की। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग (कंस्ट्रक्शन) को स्टेडियम के आसपास की सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने मोहनसराय से गंगापुर होते हुए गंजारी तक स्टेडियम के चारों ओर हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं। डीएम ने लहरतारा से मोहनसराय तक पुरानी जीटी रोड के चौड़ीकरण कार्य की प्रगति भी देखी। 

विज्ञापन

अफसरों को दिए निर्देश

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कुल 11.180 किमी में से 10.60 किमी सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। बौलिया तिराहे पर एक बड़े मंदिर का स्थानांतरण किया जाएगा, साथ ही 15 विद्युत पोल और 4 ट्रांसफाॅर्मर भी शिफ्ट किए जाएंगे। भूमिगत केबल और रेलिंग का कार्य भी जारी है।

जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया। ट्रांसपोर्ट नगर योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने रिटेनिंग वॉल के कार्य में श्रमिकों की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि कार्य की गति बढ़ाने हेतु श्रमिकों की संख्या में वृद्धि की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। योजना के तहत 500 किलोलीटर क्षमता वाले, 20 मीटर ऊंचाई पर तीन स्टेजिंग टैंक बनाए जा रहे हैं, जिनमें से दो टैंक फ्रेश वाटर के लिए और एक टैंक ट्रीटेड वाटर के लिए होगा। डीएम ने एचडीपीई पाइपलाइन, ओवरहेड टैंक, राइजिंग मेन और वाटर सप्लाई लाइन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें