फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: स्कॉर्पियो को टक्कर मार दूसरी लेन में बाइक से टकराया ट्रक, युवक की मौत; हादसों में पांच लोग घायल

Fri, 26 Sep 2025 10:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपुर में विभिन्न हादसों के दाैरान दो लोगों की माैत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घायलाें को अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Ghazipur: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात सड़क हादसे में दुकानदार सहित दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सिधौना बाजार में अनियंत्रित ट्रक के टक्कर से बाइक सवार वीरेंद्र पाल (32) और जमानिया के बडेसर स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार नौसाद (25) की मौत हो गई। इधर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सैदपुर के खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गाजीपुर की ओर से एक खाली ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सिधौना बाजार में स्कार्पियो को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में चला गया और बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार रामपुर माझा थाना क्षेत्र के बासूचक गांव निवासी वीरेंद्र पाल (32) और उनके छोटेभाई विराट (26) सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को उपचार के वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

छोटे भाई विराट का उपचार चल रहा है। उधर, ट्रक के धक्के से स्कार्पियो सवार रसड़ा निवासी त्रिलोचन कौर, अमनदीप कौर और जसलीन घायल हो गई। उन्हें वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कार्पियो चालक पवन खतरे से बाहर हैं। ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जमानिया कोतवाल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बुद्धिपुर कोट निवासी नौसाद (25) स्टेशन बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। बडेसर स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर रोक दिया। 

इससे बाइक सवार नौसाद की बाइक अनियंत्रित होकर ट्राॅली में पीछे से टकराते हुए नीचे जा घुस गई। राहगीरों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतक दिलदारनगर में दुकान चलाता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें