फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश: अक्टूबर से सभी नेशनल हाइवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन, हरियाली भी होगी भरपूर

Sat, 27 Jun 2020 01:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social
विज्ञापन

वाराणसी से अन्य जिलों को जोड़ने वाली एनएचएआई की सभी सड़कों के काम अक्टूबर तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद वाराणसी से प्रयागराज, भदोही, चंदौली आदि को जोड़ने वाली सड़कों पर लोग फर्राटा भर सकेंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अक्टूबर तक की समय सीमा निर्धारित कर दी है। साथ ही कुछ छोटे छोटे काम एक सप्ताह में और फ्लाईओवर संबंधी कामकाज भी जल्द से जल्द पूरे होंगे।

विज्ञापन

जिले में इन दिनों अलग अलग जगहों पर नेशनल हाईवे का काम चल रहा है। इसके निर्माण को लेकर सर्विस रोड, डायवर्जन सहित जो भी व्यवधान हैं उसे एक सप्ताह के भीतर पूरा हो जाना है। इस बारे में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का कहना है कि मुआवजे संबंधी कार्यवाही को पूरा करा लिया गया है।


इसमें आर्बिट्रेशन के 1500 केस डिसाइड हो गए हैं। गाजीपुर जाते समय 10 से लेकर 50 मीटर तक काम जगह जगह बचा है, वह भी एक सप्ताह के भीतर हो जाएगा। एक जुलाई से एनएचएआई की सभी सड़कों के किनारे पौधरोपण का विशेष अभियान चलेगा। डीएम ने बताया कि 5 दिन के अंदर पौधरोपण का काम पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस की सड़क हरी-भरी नजर आए इसके लिए अधिकारियों को टारगेट पूरा करने को कहा गया है। वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर अगस्त तक सर्विस लेन, वाराणसी-भदोही और वाराणसी-चंदौली को जोड़ने वाले सड़कों का काम अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

जिले में सड़क निर्माण से जुड़े आर्बिटेशन केस निस्तारण में लापरवाही एडीएम फाइनेंस कार्यालय के कर्मचारियों को भारी पड़ी। डीएम ने बताया कि एडीएम फाइनेंस के कोर्ट में दो साल से पेंडिंग पड़े 67 मामलों का मार्च तक निस्तारण करने को कहा गया था। इसमें लापरवाही बरतने की वजह से कई जगहों पर काम ठप है। इस वजह से एडीएम फाइनेंस कार्यालय के कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें