बनारस की सड़क हरी-भरी नजर आए इसके लिए अधिकारियों को टारगेट पूरा करने को कहा गया है। वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर अगस्त तक सर्विस लेन, वाराणसी-भदोही और वाराणसी-चंदौली को जोड़ने वाले सड़कों का काम अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
जिले में सड़क निर्माण से जुड़े आर्बिटेशन केस निस्तारण में लापरवाही एडीएम फाइनेंस कार्यालय के कर्मचारियों को भारी पड़ी। डीएम ने बताया कि एडीएम फाइनेंस के कोर्ट में दो साल से पेंडिंग पड़े 67 मामलों का मार्च तक निस्तारण करने को कहा गया था। इसमें लापरवाही बरतने की वजह से कई जगहों पर काम ठप है। इस वजह से एडीएम फाइनेंस कार्यालय के कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी की जा रही है।