एनएचआरसीएल अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेगी। हाई स्पीड रेल मार्ग उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी जोड़ेगा।
एनएचआरसीएल की प्रवक्ता सुषमा गौड़ ने बताया कि नई दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड कॉरिडोर पर्यावरण के अनुकूल होगा। कॉरिडोर के अंतर्गत सभी स्टेशनों पर हरियाली और स्वच्छता बेहतर होगी।