फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी वासियों ध्यान दें!: क्यूआर कोड से पता चलेगा घर से कूड़ा उठा या नहीं, शिकायत भी कर सकेंगे लोग

Wed, 07 Feb 2024 11:33 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी नगर निगम अब सीएसआर फंड से भवनों पर क्यूआर कोड लगाने की तैयारी में है।इससे पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत जवाहर नगर कॉलोनी के 6 हजार घरों पर कोड लगाए गए थे। जिसके बाद सफलता मिली पर योजना लटक गई थी। अब इसे फिर से आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की सफाई व्यवस्था की ऑनलाइन निगरानी के लिए 2.20 लाख भवनों पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इस कोड से पता चलेगा कि आपके घर से कूड़ा उठा या नहीं। नगर निगम एक्सिस बैंक की मदद से क्यूआर कोड लगवाएगा।

विज्ञापन


पिछले दिनों पायलट प्रोजेक्ट पर जवाहर नगर कॉलोनी के छह हजार भवनों पर क्यूआर कोड लगाए गए थे। ट्रायल के दौरान बेहतर परिणाम मिले थे, लेकिन इसे लगाने वाली संस्था ने दो करोड़ रुपये की मांग कर दी। जिसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इस योजना के आगे नहीं बढ़ने से निगम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

एक बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सीएसआर फंड से इसे योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इस संबंध में एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने भवनों पर क्यूआर कोड लगाने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन


नगर निगम जल्द ही इसको लेकर अनुबंध करेगा। फिलहाल, बाइलाज तैयार किया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि एक्सिस बैंक से बातचीत चल रही है। नगर निगम को एक भी रुपये खर्च नहीं करने होंगे। क्यूआर कोड लगाने का खर्च बैंक वहन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें