फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ग्रामीण इलाकों में हर तीन किमी पर होगा रोडवेज बस का स्टॉपेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गांव, कस्बों में यात्रियों को रोडवेज बस में सफर करने के लिए पैदल चलने की जरूरत नहीं होगी। हर तीन किमी पर रोडवेज बसों का स्टॉपेज होगा। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों के संचालन पर मुख्यालय ने जोर दिया है। तय किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर प्रत्येक तीन किलोमीटर और शहरी क्षेत्र में हर पांच किमी पर बस स्टॉप होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण बस सेवा संचालन की रूपरेखा तैयार की गई। रूट का सर्वे भी करा लिया गया है। अलग-अलग किराया और टिकट का प्रारूप बनाया जा रहा है। वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रूटों का सर्वे कराया गया है। नए स्टापेज बनाए जा रहे हैं। अन्य डिपो में भी इसकी तैयारियां चल रही हैं।
दो स्टॉप के बीच भी यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी, लेकिन बीच में चढ़ने वाले यात्रियों को पीछे वाले बस स्टाप से किराया देना होगा और उतरने वाले यात्री को आगे वाले स्टाप तक का किराया लगेगा। ऐसे स्टाप को रिक्वेस्ट स्टाप (यात्री के हाथ देने पर बस का ठहराव) कहा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र की सड़क पर गांव के अलावा तिराहा और चौराहा पर भी बस स्टाप का प्रावधान किया जाएगा। पहले से चल रहे बस स्टाप को किसी भी दशा में समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें