फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों ध्यान दें: निगम की रडार पर 83 हजार भवन, कल से शुरू होगा कुर्की-नीलामी का महाअभियान

Tue, 31 Mar 2026 05:31 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में नगर निगम की रडार पर 83 हजार भवन हैं। इन भवनों पर जलकर और सीवर बकाया होने के चलते कल से कुर्की-नीलामी का महाअभियान शुरू होगा। 
विज्ञापन
varanasi city - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी नगर निगम के जलकर और सीवर कर के बकायेदारों के लिए राहत की घड़ियां अब खत्म होने को हैं। शत-प्रतिशत सरचार्ज (ब्याज) माफी का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों के पास अब महज 24 घंटे का समय शेष है। ऐसे में यदि मंगलवार रात तक बकाया जमा नहीं किया गया, तो पहली अप्रैल से न केवल ब्याज की पूरी राशि देनी होगी, बल्कि नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और जब्ती का बड़ा अभियान भी शुरू करने जा रहा है। निगम ने ऐसे लगभग 83,000 भवनों को भी चिह्नित कर लिया है, जिनकी सूची जोनवार तैयार है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि भवन स्वामियों की सुविधा के लिए मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद नगर निगम मुख्यालय और सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन सेंटर रात 9:00 बजे तक खुले रहेंगे। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 

ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है। दुकान के किराए और लाइसेंस शुल्क को लेकर निगम का रुख सबसे कड़ा है। 31 मार्च तक भुगतान में देरी होने पर निगम ने मूल धनराशि पर सीधे 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। बार-बार नोटिस के बाद भी जो दुकानदार या लाइसेंसधारी शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं, उनके प्रतिष्ठानों को सील करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- छात्रों के लिए पाठयक्रम ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास भी बहुत जरूरी

विज्ञापन

1.48 लाख से अधिक जागरूक स्वामियों ने जमा किया टैक्स
नगर में 1,48,000 से अधिक भवन स्वामियों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अब तक कुल 185.78 करोड़ रुपये गृहकर, जलकर व सीवर कर जमा कर दिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि ईमानदारी से टैक्स भरने वालों को ही सरचार्ज माफी का पूरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें